👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के भूतपूर्व चेयरमैन सतीश कुमार मित्तल के दिल्ली के एक परिवार ने 45 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्रीतमपुरा दिल्ली के मुकेश बंसल परिवार ने सतीश मित्तल से एक करोड़ रुपए ले लिए जिनमें से 55 लाख रुपए लौटा दिए, परंतु शेष 45 लाख रुपए नहीं लौटाए। सतीश द्वारा अपने पैसे मांगने पर बंसल परिवार जान से मारने की धमकी देने लगा। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चार आरोपी साहिब बंसल, मुकेश बंसल, मंजू बंसल, चिराग बंसल के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।






















