हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के जनपद हापुड में होंगे 43 परीक्षा केंद्र
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की बैठक जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई ।बैठक में तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज से खेड़ा प्रधानाचार्य ,आर आर इंटर कॉलेज वजीरपुर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ द्वारा समिति के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि ऑनलाइन विधि द्वारा जनहित 45 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हुए थे परंतु कुछ केंद्र काटे गए व कुछ केंद्र बनाए गए जो गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने थे ।इस प्रकार प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए 43 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है, जिनमें धौलाना तहसील के 10, हापुड़ तहसील के 22 तथा गढ़मुक्तेश्वर तहसील के 11 विद्यालयों का चयन किया गया। इन विद्यालयों पर 29788 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।43 परीक्षा केंद्रों में 02 राजकीय विद्यालय, 35 सहायता प्राप्त तथा 6 शोभित पोषित विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261

























