👁 0 views Views
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com):नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को कोई भी नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा प्राप्त नहीं किए गए हैं। नामांकन के अंतिम दिन जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं में कुल 39 नामांकन पत्र भरे गए हैं जिसमें विधानसभा हापुड़ से 12 विधान सभा धौलाना से 15 तथा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से अब तक 12 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन के दौरान जनपद हापुड़ में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं के नामांकन कक्षों का निरीक्षण भी किया।

























