👁 0 views Views
सिम्भावली, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान मादक पदार्थो के तीन तस्करों को गिफ्तार कर उनके कब्जे से 35 लाख रुपए मूल्य का करीब दो कुंटल गांजा व एक बुलेरो गाड़ी बरामद की है,जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि थाना प्रभारी राहुल चौधरी पुलिस बल के साथ किसान कालेज के सामने वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि एक बुलेरो गाड़ी से पुलिस ने एक कुंटल 90 किलो गांजा बरामद किया है और मौके से पुलिस ने जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट के सलमान व सिकंदर गेट हापुड़ के नौशाद व आसिफ को धर दबोचा,जबकि बिलाल नाम का एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
बताते है कि आरोपी यह मादक पदार्थ जनपद हापुड़ में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे कि वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।























