हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एसएसवी डिग्री कालेज में विभिन्न विषयों में 32 प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। उच्च न्यायालय ने उच्च शिक्षा निदेशालय प्रायगराज को इन नियुक्तियों को विज्ञापन संख्या-50 में शामिल करने का निर्देश दिया है।
कालेज प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल जोनी ने बताया कि लम्बी लड़ाई के बाद यह सफलता समिति को मिली है अब विद्यालय में सैन्य अध्ययन में दो, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी में दो, भूगोल में तीन, हिंदी में दो, इतिहास में एक, राजनीति शास्त्र में तीन, संस्कृत में एक, समाज शास्त्र में एक, वाणिज्य में छह, रसायन शास्त्र में तीन, भौतिक शास्त्र में चार, जंतु विज्ञान में एक, वनस्पति विज्ञान में एक सहित 32 प्राध्यपकों की नियुक्तियां होगी।
सचिव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षक मेरठ द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शिक्षकों की मौजूदा रिक्तियों को अधिसूचित करने और उन्हें वर्ष-2021 के विज्ञापन संख्या-50 में शामिल करने का निर्देश दिया है।
VIDEO: हापुड़ में खुल गया इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम : 9818360752























