👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 3160 बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ा गया है। 3160 बुजुर्गों के पेंशन का सपना अब पूरा होगा जिससे उन्हें जीविका चलाने में लाभ मिलेगा। वर्तमान में 12215 बुजुर्गों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि 3160 बुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है जिनके खाते में जल्द ही पेंशन आएगी। जो आधार कार्ड से जुड़े नहीं है वह आधार कार्ड से जुड़वा लें। योजना के अंतर्गत 1 साल में 12000 रुपए पेंशन मिलती है लेकिन पेंशन का पैसा तिमाही खातों में पहुंचता है। हर तीन महीने में तीन हजार पेंशन के रूप में मिलेंगे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























