जनपद में निकला 30 फीट लंबा 150 किलो का अजगर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया में शुक्रवार की सुबह खेतों में एक विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अजगर इतना बड़ा और शक्तिशाली था कि उसे पकड़ने के लिए दो-दो रस्सियों का सहारा लेना पड़ा।


बाबूगढ़ के गांव कनिया में मोहन शर्मा और वेद शर्मा के गन्ने के खेत हैं। खेतों में ग्रामीण काम कर रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे विशाल अजगर दिखने पर गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई इसके बाद मोहन शर्मा ने वन विभाग के दरोगा संजीव कुमार को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी रवि मौके पर पहुंचे। अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के पश्चात करीब 11:45 बजे अजगर को पकड़ लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।


मोहन शर्मा ने बताया कि इतना विशाल अजगर क्षेत्र में निकलने से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल गांव में और अजगरों के निकलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीण रोहित, राहुल, शिवम, विकास, पंकज आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज की एक बैठक आयोजित हुई।दिगम्बर जैन समाज के अनिल…

Read more

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्यप्रणाली सदैव संदेह के घेरे में रही हैं और अब ऐसा मामला प्रकाश में आया हैं, जो परिषद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
error: Content is protected !!