👁 0 views Views
हापुड़, सीमन : स्थानीय पुलिस ने तीन बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि गांव गालंद के विकास व शिवम तथा लाखन के प्रिंस के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों पर संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय पैदा करना तथा अवैध धन उगाहने का आरोप है।































