👁 0 views Views
गढ़ से चार बसों में अयोध्या के लिए 250 लोग रवाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या श्रीराम मन्दिर के दर्शन हेतु हापुड़ जिले से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बस द्वारा हुए रवाना। हापुड़ जिले से अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में बस द्वारा रवाना हुए। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि हापुड़ जिले से इस अवसर पर 52 बस में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ से 4 कार्यकर्ता दर्शन के लिए रवाना हुए ।भाजपा कार्यकर्ता रोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर नगर से 4 बस से 250 की संख्या में रामभक्त रवाना हुए। इस अवसर पर गढ़ नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























