हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार की अपराह्न तक जनपद हापुड़ में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए। इन मरीजों का विवरण इस प्रकार है:
हसुपुर हापुड़ में 1, शक्तिनगर हापुड़ में 3, हबसपुर बिगास में 1, पटेलनगर हापुड़ में 1, आवास विकास बुलंदशहर रोज हापुड़ में 1, देवलोक हापुड़ में 1, रघुवीरगंज हापुड़ में 3, मंडी धनौरा हापुड़ में 1, अहमदनगर हापुड़ में 1, नई शिवपुरी हापुड़ में 1, कृष्णाविहार हापुड़ में 1, गणेशपुरा हापुड़ में 2, तहसील कम्पाउंड हापुड़ में 2, कृष्णगंज पिलखुवा में 1, इन्द्रलोक हापुड़ में 1, पापड़वाली गली हापुड़ में 2, वॉर्ड-19 गढ़मुक्तेश्वर में 1 तथा श्रीनगर हापुड़ में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को जनपद हापुड़ में कोरोना के 84 मामले सामने आए थे। प्रशासन ने फिलहाल सभी कोरोना प्रभावित इलाकों में आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है और मरीजों को आईसोलेट कर दिया गया है।
Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571




























