हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के शुगर मिल सिम्भावली व बृजनाथपुर में गन्ने का नया पिराई सत्र 28 अक्तूबर से शुरु होना प्रस्तावित है जिसके लिए मिल प्रबंध तंत्र ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और कांटों व बाटों को क्रय केंद्रों पर भेजना शुरु कर दिया है।
सिम्भावली शुगर मिल में बुधवार को कांटों व बाटों का विधिवत पूजन किया गया। मिल के मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह ने बताया कि मिल में गन्ने का नया पिराई सत्र 2022-23 का 28 अक्तूबर से शुरु होना प्रस्तावित है। सिम्भावली शुगर मिल ने गत सत्र का 295 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है और अब 205 करोड़ रुपए का भुगतान करना शेष है। शेष भुगतान भी जल्दी कर दिया जाएगा।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590


























