
👁 0 views Views
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.com):जनपद न्यायालय ने एक नाबालिग का अपहरण करके नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने के एक अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 20 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/-रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।अभियुक्त बिहार के जनपद अररिया के थाना महल गांव के वार्ड-4 का अकबर है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























