
जपपद हापुड़ में लगाये गए एक लाख 95 हजार पौधे
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हापुड़ जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न विभागों ने मिलकर एक ही दिन में कुल 1,95,000 पौधे रोपित किए।
वन विभाग द्वारा 7,000, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1,23,000, पंचायती राज विभाग द्वारा 8,000, कृषि विभाग द्वारा 31,000, उद्यान विभाग द्वारा 21,000 तथा नगर विकास विभाग द्वारा 5,000 पौधे लगाए।
तीन मुख्य स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए कुराना टोल प्लाजा पर मुख्य कार्यक्रम में हापुड़ विधायक विजयपाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पाकड़ का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यक्रम में पर्यावरण गोष्ठी हुई, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, हापड गौतम सिंह, प्रवेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, हापुड़ तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं आसपास के ग्राम प्रधान तथा जनसमुदाय उपस्थित रहे।
दूसरा मुख्य कार्यक्रम बायोडायवर्सिटी पार्क, गढ़मुक्तेश्वर में हुआ, जिसमें हरेंद्र तेवतिया विधायक गढ़मुक्तेश्वर ने हिस्सा लिया। इसके अलावा बृजघाट पर जिला गंगा समिति हापुड़ के तत्वावधान में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, जनजागरूकता रैली, गंगा घाट सफाई अभियान, गंगा शपथ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें करन सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गढमुक्तेश्वर, भारत भूषण गर्ग, पर्यावरण विद् तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं आसपास के जनसमुदाय उपस्थित रहे।
तीसरे मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग, हापुड़ द्वारा एक साथ 7,000 पौधे रोपित किये गए तथा पर्यावरण गोष्ठी व जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि हरेंद्र तेवतिया विधायक गढ़मुक्तेश्वर उपस्थिति रहें।
इसके अलावा सभी विभागों ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण गोष्ठियों का आयोजन किया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























