👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में 11 और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से बुधवार को मिले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 17 मरीजों का विवरण इस प्रकार है:

अशोक कॉलोनी हापुड़ से छह, अचपल गढ़ी पिलखुवा से एक, चेनापुरी से तीन, पुलिस लाइन हापुड़ से एक, बराही मौहल्ला हापुड़ से एक, गढ़मुक्तेश्वर अनूपपुर डिबाई से एक, सिंभावली हरौड़ा से एक और नौरंगपुरी साकेत पिलखुवा से तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रशासन ने सभी संक्रमित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
























