हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार जिले में आज कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई जिसका विवरण इस प्रकार है:

हापुड़ तहसील के गांव ततारपुर से एक, अम्बेडकरनगर मौहल्ला से तीन, गंगापुरा से एक, जवाहर गंज से दो, गांव अयादनगर से एक तथा धौलाना तहसील के मौहल्ला महादेव (पिलखुवा) से एक, सौलाना से दो, कंदोला से एक, चंदननगर से एक, खेड़ा से एक, लाखन से एक, राजीव विहार से एक, ग्रेटर नोएडा गामा सेक्टर-1 के एक व्यक्ति (जो हापुड़ किसी संस्थान में कार्य करता है) की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल मिलाकर 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि जनपद हापुड़ में अभी तक 1,021 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाईजेशन का कार्य शुरु कर दिया है। इसके साथ ही लोगों के चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी की जा रही है। (ehapurnews.com) पढ़ें पूरा प्रेस नोट:

ये भी पढ़ें:Zeelab Pharmacy की दवाओं पर पाएं 90% तक की बचत: https://ehapurnews.com/save-upto-90-percent-on-zeelab-medicines/




























