हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दो तहसीलों हापुड़ व धौलाना के अंतर्गत शुक्रवार की शाम तक 16 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। हापुड़ तहसील के गांव ततारपुर से एक, अम्बेडकरनगर मौहल्ला से तीन, गंगापुरा से एक, जवाहर गंज से दो, गांव अयादनगर से एक तथा धौलाना तहसील के मौहल्ला महादेव से एक, सौलाना से दो, कंदोला से एक, चंदननगर से एक, खेड़ा से एक, लाखन से एक, रजनी विहार से एक इस प्रकार कुल मिलाकर 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाईजेशन का कार्य शुरु कर दिया है। इसके साथ ही लोगों के चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी की जा रही है। (ehapurnews.com)





























