
👁 11 views Views
15,500 किशोरियों को लगेगी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 14 साल की आयु पूरी कर चुकी करीब 15,500 किशोरियों को अगले हफ्ते से सर्वाइकल कैंसर का टीका लगना शुरू होगा। इसके लिए वैक्सीन मिल गई है। दो से 8 डिग्री तापमान पर कोल्ड चेन में इसे सुरक्षित रखा गया है।
ऐसी किशोरी को चिन्हित किया गया है जो 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी है लेकिन 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। इन्हें वैक्सीन लगेगी। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सबसे ज्यादा कॉमन है। ऐसे में बीमारी को रोकने के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है।






























