हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार से निपुण भारत मिशन के अंतर्गत भाषा एवं गणित पर आधारित शिक्षा शिक्षामित्रों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्य जारी है। भाषा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय कालांशों की रणनीतियां प्रशिक्षण योजनाएं बनाएं बताई गई।
130 शिक्षकों ने इसमें प्रतिभाग लिया है। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में सत्र का प्रारंभ गतिविधियां डंडा पास एवं अन्य प्रकार के कविता उद्बबोधन खेल-खेल में सीखना एवं शारीरिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तृतीय दिवस के शिक्षा सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में खेल-खेल में बालकों का रुचि पूर्वक शिक्षा देने की कला का विकास करना है। एक अच्छा शिक्षक ही एक अच्छे विद्यार्थी का निर्माण करता है जिससे शिक्षा स्तर उच्च होता है एवं एक अच्छे एवं सृदढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल एवं सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























