हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आए दिन कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले सामने आते जा रहे हैं। जिसको लेकर विजिलेंस विभाग और ऊर्जा निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में अवर अभियंता सत्यम कुमार के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड और रामपुर रोड के फाइव लाइन लॉस वाले फीडर नंबर पांच पर 13 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जिनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराके कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि अवर अभियंता सत्यम का कहना है कि दोनों बिजलीघरों से जुड़े मोहल्ला अलीपुर और गड्ढा पद में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कुछ लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए तो कुछ लोग मीटर बाईपास कर चोरी करते पकड़े गए जिनके विरुद्ध विजिलेंस विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सख्त से सख्त कार्रवाही करने के आदेश दिए हैं और इसी तरह आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























