
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में नो हेल्मेट नो फ्यूल अभियान के तहत विभिन्न स्थलों पर जागरूकता और प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में डोमिनोज पिज्जा और ब्लींकिट में कार्य करने वाले दो पहिया चालकों को निर्देशित करते हुए बताया गया कि बिना हेल्मेट और बिना वैध प्रपत्र के वाहन संचालन न करें। इस कम में गलत पार्किंग और अन्य अभियोग में 13 मोटर साईकिलों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त ऑटो / टैम्पो के विरूद्ध अभियान चलाकर 09 ऑटो/टैम्पो सहित कुल 13 वाहनों को निरूद्ध किया गया तथा विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर हेल्मेट और सीटबेल्ट हेतु जागरूक किया गया और वाहन चालकों से अनुरोध है कि बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन न चलायें। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा ।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























