गाड़ियों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 11 घायल, 8 मेरठ रेफर










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के नए बाईपास पर एक भयंकर सड़क हादसे की चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आठ लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। काली नदी के पास हुआ हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया।
मामला गुरुवार की दोपहर का है जब एक गाड़ी वरना गढ़ की ओर से आ रही थी। जैसे ही गाड़ी काली नदी के पास पहुंची तो गाड़ी का टायर अचानक फट गया जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर गढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गई और सामने से आ रही इको गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था बाईपास पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में बैठे लोग खून से लथपथ हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे के दौरान बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए जिनमें से सात की टांगों में मल्टीपल फ्रैक्चर है तथा एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इन आठों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
सड़क हादसे में 75 वर्षीय ताहिरा निवासी शादाब कॉलोनी दिल्ली की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे ऑक्सीजन के सहारे मेरठ भेजा गया। वहीं 55 वर्षीय अकबर अली पुत्र अल्लादिया निवासी उत्तम नगर दिल्ली, 40 वर्षीय इकबाल पत्नी सुभा निवासी दिल्ली, 20 वर्षीय अजू पुत्र अली निवासी दिवालिया कॉलोनी, दिल्ली, सलीम पुत्र मोसीम निवासी दिल्ली, 60 वर्षीय नज़रीन निवासी शादाब कॉलोनी दिल्ली समेत सात की टांगों में मल्टीपल फैक्चर है जिन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हादसे में कुल मिलाकर 11 लोग घायल हुए जिनमें से 8 को मेरठ भेजा गया है। अपनों की खैर खबर के लिए अस्पताल के फोन लगातार बज रहे हैं।

हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!