सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत










सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया जबकि एक का उपचार चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।

मामला रविवार का है जब गांव सिखेड़ा निवासी आयुष गांव के ही दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर सवार होकर लगभग जा रहे थे। सिखेड़ा रोड पर जैसे ही दोनों पहुंचे तो पीछे से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक ने ही दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। आयुष एंजेल स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता एक सरकारी अस्पताल में कर्मचारी हैं जबकि उसके साथी अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!