
सीनियर सिटिजन कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित निःशुल्क दंत शिविर से 100 लोग लाभान्वित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सीनियर सिटिजन कल्याण समिति (रजि.) हापुड़ के सहयोग से आज सिटी डेंटल एंड डर्मा एस्थेटिक्स, जवाहर गंज, रेलवे रोड, हापुड़ में निःशुल्क दंत, त्वचा एवं केश परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। समिति के 422 सदस्यों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सदस्यों को आजीवन निःशुल्क परामर्श एवं एक्स-रे कार्ड प्रदान किए गए।
शिविर में लगभग 100 लोगों ने दंत, त्वचा एवं केश संबंधी जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। दंत चिकित्सा परामर्श एवं जांच डॉ. राहुल गुप्ता ने की, जबकि त्वचा एवं केश संबंधी समस्याओं का परामर्श डॉ. अंशिका गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र कुमार गर्ग, राम कुमार गर्ग,गंगा शरण प्रेमी, सोहम पाल शर्मा, मंगल सेन गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार सिंघल, सुशील कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार शर्मा, हरीश चन्द्र बंसल,गंगा शरण कंसल, नवरत्न सिंह त्यागी एवं रविन्द्र कुमार गुप्ता सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति ने दंत चिकित्सक डॉ. राहुल गुप्ता एवं डॉ. अंशिका गोयल को समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर में दांतों एवं मसूड़ों की समस्याओं, कृत्रिम दांत, दांतों की सफाई, त्वचा रोग, बाल झड़ना, डैंड्रफ, झाइयां, पिगमेंटेशन, मस्से तथा अन्य सौंदर्य एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के विषय में भी जागरूकता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में समिति एवं चिकित्सकों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























