👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य में शामिल लाभार्थियों के लिए मार्च में खास मौका मिल रहा है। 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनेंगे। मौके पर सेहत के जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि इस कार्ड से परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार को पांच लाख रुपए तक मुफ्त उपचार की व्यवस्था है। यह कार्ड आनलाइन पंजीकरण करके बनेगा। उन्होंने बताया कि इसमें तेजी लाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 मार्च से 24 मार्च तक विशेष पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।
Nazeer Hapur offer: BUY 1 GET 1 FREE: CALL 9899251831
























