हापुड़/बरेली, सीमन/विकल्प (ehapurnews.com): उम्र में 10 साल बड़ी पत्नी को जान से मारने की नीयत से हापुड़ के एक युवक ने अपने भाई और दोस्त की मदद से कार में आग लगवा दी और पुलिस के सामने पत्नी के अपहरण का झूठा नाटक रचा। आग में झुलसी विवाहिता को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका भाई और दोस्त मौके से फरार हैं।
बदायूं की शिवांगी ने चार साल पहले मूलरुप से हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी शुभम लोहित से प्रेम विवाह किया था लेकिन दोनों के बीच पैदा हुए विवाद के चलते शुभम ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। शिवांगी लोहित अपने पति शुभम लोहित और तीन साल के बेटे युवराज के साथ बदायूं स्थित अपने पिता के घर गई थी। शुक्रवार को वह पति और बच्चे के साथ कार से उत्तराखंड के भवाली जा रही थी जैसे ही वह बहेड़ी पहुंची तो उसके पति ने एक ढाबे पर कार रोकी जहां शुभम ने शुभांगी को जूस पिलाया। जूस पीने के कुछ देर बाद शुभांगी बेहोश हो गई और उसका पति युवराज के साथ कार से बाहर निकल गया और गाड़ी की चाबी लगी छोड़दी।

जब सुभांगी को होश आया तो कार में उसका पति और बेटा मौजूद नहीं था। कार उसका जेठ शशांक लोहित चला रहा था। जब महिला ने अपने जेठ से कार रोकने के लिए कहा तो उसने कार को आमडंडा गौटिया रोड पर सुनसान इलाके में ले जाकर रोक दी जहां बाइक से उसके पति का दोस्त शशांक भी आ गया। जेठ और पति के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की फिर कार पर पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। कार जलने पर विवाहिता ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और महिला को किसी तरह जलती कार से बाहर निकाला।
पुलिस को पति ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस को कुछ देर बाद आमडंडा गौटिया में एक कार में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद सीओ यतेन्द्र कुमार, कोतवाल पंकज पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की सच्चाई का पता चला। पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुदद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस को हिरासत में ले लिया जबकि पति शुभम का भाई और दोस्त फरार हैं।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:





























