हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीन तहसीलों गढ़मुक्तेश्वर,हापुड़ व धौलाना में तीसरे मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। तीनों तहसीलों में कुल 133 फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे,जिनमें से 20 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। तहसील हापुड़ में समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अदिति ङ्क्षसह ने तथा धौलाना तहसील में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने तथा गढ़मुक्तेश्वर तहसील में उपजिला मैजिस्ट्रेट ने की।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन फरियादियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं जिनकी शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका है। उनकी सभी शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों के पास पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय अवधि में निस्तारित करने हेतु भेजा गया। इस मौके पर जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। तहसील हापुड़ में आई 78 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.





























