👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजे है।
पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर के अंतर्गत बृजनाथपुर शुगर मिल के पास एक अज्ञात कार चालक ने गांव असौड़ा के रामवीर को टक्कर मार दी जिस कारण रामवीर की मौत हो गई।
थाना पिलखुवा के अंतर्गत मदर डेरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिस कारण एक बाइक पर सवार की युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई पिलखुवा के रमपुरा के राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।



























