हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हापुड़ नगर के द्वारा घोष अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग पर किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों से आये घोष वादकों ने भाग लिया । वर्ग में आनक, शंख, वंशी आदि वाद्ययंत्रों का अभ्यास कराया गया। घोष वादकों ने घोष वादन कर वातावरण को आनंदित कर दिया। एक स्वर लहरी में घोष वादक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, साथ ही अलग-अलग वाद्यमंत्रों की धुनें भी रोमांचित कर रही थी। बसंत प्रान्त घोष प्रमुख ने बताया कि शिवरात्रि के दिन अखिल भारतीय घोष दिवस का आयोजन किया जाएगा इसके निमित सम्पूर्ण देशभर में घोष के विभिन कार्यक्रम आयोजित होगे। इसी श्रृंखला में हापुड़ में भी घोष का पथ संचलन का किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सह प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख, प्रेम जी सह विभाग प्रचारक, मयूर नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख, वैभव नगर घोष प्रमुख, कुँवर बहादुर , अजय , अभिषेक , माधव , दीपक , चिराग , नमन आदि उपस्थित रहे।
वीडियो देखेंः
*अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:*





























