हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह तन्मयता से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्तालाप के दौरान हापुड़ के विकास की मांगों को प्रमुखता से उठाया है।उनकी मांग है कि जनपद हापुड़ के चारों तरफ बाईपास का निर्माण कार्य भी हुआ है जिससे गांव को जाने वाली सड़कें टूट चुकी हैं।उन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाए। दोमी धनौरा आसरा के किठौर को जाने वाला संपर्क मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाए।.NH24 बाबूगढ़ से बीबीनगर संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए।धीरखेड़ा औद्योगिक इकाई को जनपद मेरठ से जनपद हापुड में किया जाय।सिंभावली शुगर मिल व बृजनाथपुर शुगर मिल से किसानों को जल्द से जल्द गन्ने का भुगतान कराया जाए।कोरोना काल की स्कूलों की फीस माफ् की जाय।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की मीटिंग में पास हुए भीम नगर में 2200 वर्ग गज जमीन पर प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए आदि।



























