👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक,दो तमंचे,दो कारतूस, एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की तड़के पुलिस गश्त पर थी कि कुरैशी कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश चुंगी हुमायुं नगर मेरठ का गुड्डू,लिसाड़ी गेट मेरठ का जाहिद तथा राजीव विहार हापुड़ का शाहरुख उर्फ गोलू हौ। बरामद बाइक पर कोई नम्बर प्लेट नहीं लगी थी।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996






























