हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा की चेयरमैन गीता गोयल ने निर्माण लिपिक जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बित लिपिक पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
चेयरमैन ने बताया कि निर्माण लिपिक जितेंद्र कुमार अपने कार्य के साथ-साथ पालिका के कैशियर का भी कार्य देखते है। निर्माण लिपिक ने 2 मई 2020 को विभागों से प्राप्त धनराशि को समय पर पालिका कोष में जमा नहीं कराया और धन को पांच माह तक अपने पास रखा। निर्माण विभाग में टेंडर फीस के रूप में जितेंद्र ने प्राप्त ड्राफ्टों को भी पालिका खातें में जमा नहीं कराया गया। आरोपी लिपिक ने तथ्यों को छिपाते हुए अधिकारी से टेंडरों को स्वीकृत भी करा लिया और भुगतान हेतु आख्या प्रेषित कर कार्यों का भुगतान भी करा लिया। आरोपी लिपिक जितेंद्र कुमार ने अपने कर्तव्यों की अवेलना की है। आरोपी निर्माण लिपिक जितेंद्र कुमार को निलम्बित कर दिया गया है।
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122





























