हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दुर्गा अष्टमी व नवमी पर्व शनिवार को यहां धूमधाम से मनाया गया और घर-घर में कन्या व लंकरों को भोजन कराया गया। श्री मंशा देवी मंदिर हापुड़ में मां दुर्गा के समक्ष लगाए गए छप्पन भोग के दर्शन हेतु श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां के आलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए और मंदिर को गुब्बारों व विशेष रोशनी से सजाया गया। मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कोविड-19 को लेकर मंदिर समिति ने गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया।
आज नवमी पर कोविड-19 का प्रभाव देखा गया, अनेक परिवारों ने भोजन मंदिरों पर भेजा और बच्चों को उपहार सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए वितरित किए।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY





























