हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को एक बैठक हुई जो जिला पंचायत वॉर्ड नंबर दो ग्राम दौताई मैं संपन्न हुई। बैठक में बोलते उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं जिला पंचायत वार्ड नंबर दो के प्रभारी मनोज बाल्मीकि ने कहा उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक संख्या में जीतेंगे और पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए विकास कार्य देश के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय जीत दिलाएंगे। यह जीत 2022 की नीव रखेगी और 2022 में पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर एक साथ चल रही है। सरकार आमजन की सरकार है मोदी और योगी की सरकारें उत्तर प्रदेश के अपराध और अपराधी या तो जेल में है या उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। इस दौरान वार्ड संयोजक सुमन प्रकाश त्यागी, डॉ हर्षवर्धन शर्मा, मनोज प्रजापति, शेर सिंह, कमल चौहान, राजकुमार शर्मा, नदीम, गगन ठाकुर, ललित सिंह, जयवर्धन शर्मा, शीशपाल, कैलाश, धर्मपाल सिंह, शमशेर, हरिचरण आदि उपस्थित रहे।





























