👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गोवर्धन पर्व पर थाना हाफिजपुर के अंतर्गत पड़ाव पर दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिडं़त के फलस्वरुप दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे हैं।
पुलिस ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना परतापुर के गांव सैदपुर का राकेश अपनी पत्नी रामवती के साथ बाइक पर गुलावटी जा रहा था कि पड़ाव पर दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव काकौड़ी का योगेश शर्मा व उसका साढू अजय शर्मा सवार थे। इस हादसे में राकेश व योगेश की मौत हो गई जबकि घायल रामवती व अजय शर्मा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
CCTV लगवाने की सोच रहे हैं तो TRACKCOP दे रहे हैं FREE Visit का मौका


























