हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्षणभर में ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली जनपद हापुड़ की पीआरवी-112 पर तैनात पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठ सक्रियता जाहिर की है।
जनपद हापुड़ में डायल-112 की 29 गाडिय़ां तथा 16 बाइक है,जो घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच कर पीडि़त को राहत प्रदान करती है। सूचना पर ये वाहन शहरी क्षेत्र में 6.09 मिनट पर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 9.33 मिनट पर मौके पर पहुंच जाती है। डायल-112 के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस वाले हर्षित है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि यह हापुड़ पुलिस के लिए गौरव की बात है और डायल-112 की पहुुंच के समय में और सुधार किया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश भर में डायल-112 सेवा प्रारंभ की गई है जिसका उद्देश्य पीडि़त को राहत प्रदान करना है।
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122





























