हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ के तत्वावधान में रविवार की रात को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के श्री श्याम मंदिर पाटिया का 23 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मंडल के प्रधान प्रमोद कुमार दीवान व सचिव गौरी शंकर आदि ने पूजन सम्पन्न कराया। फिर श्याम बाबा की ज्योति प्रचंड की गई। बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया,तथा दरबार सजाया गया,छप्पन भोग लगाया गया, अखंड ज्योति प्रचंड की गई। भजन गायक दीपक बंसल ने बाबा का गुणगान किया और श्रद्धालु जी भर कर नाचे।
सोमवार की सुबह मंडी पाटिया पर स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में बाबा के भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर सुनील पंसारी,प्रदीप कुमार,सुनील बेबी, सुरेश केडिया आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:





























