हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह व अन्य कांग्रेस साथियों द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर बुलंदशहर रोड स्थित चर्च पर प्रार्थना की,वैसे तो प्रशासन के द्वारा आज कोविड-19 देखते हुए प्रार्थना करने के लिए पाबंदी थी परंतु आग्रह के पश्चात प्रशासन द्वारा प्रार्थना करने की अनुमति प्रदान की गई। प्रार्थना के पश्चात गजराज सिंह व अन्य कांग्रेसी साथियों ने हरोडा रोड सिम्भावली में सरदार राजेंद्र सिंह औलख के पिताजी के देहांत होने के पश्चात उनके परिवारजनों से मिले व शोक प्रकट किया। उनके साथ शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एवं इरफान कुरैशी (सभासद) व एजाज अहमद एवं फिरोज कुरैशी (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस) विक्की शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996



























