👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सांसद वरुण गांधी की एक किसान नेता पर टिप्पणी से खफा किसानों ने शुक्रवार को यहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट सांसद वरुण गांधी का चित्र फूंक कर विरोध जताया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की अगुवाई में आज यहां नागेंद्र त्यागी,वीरेश चौधरी, देवदत्त हरित, मुकुल त्यागी, मुकेश आदि सांसद वरुण गांधी का चित्र लेकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट नारेबाजी की और सांसद के चित्र को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय किसानों ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के प्रति सांसद ने कथित अभद्र टिप्पणी की थी जिससे किसानों में रोष है।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523























