👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ व समाजवादी मजदूर सभा ने अलग-अलग स्थानों पर संत रविदास जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि संत रविदास ने ज्ञान अर्जित करके दीन-दुखियों की मदद की। वह सदैव पाखंड व आडम्बर विरोधी रहे और समाज को जागृत करने में जुटे रहे। भारतीय समाज को मानवता व भाई चारे का संदेश दिया। संत रविदास के आदर्शो से प्रेरणा लेकर ही समाज को नई दिशा मिल सकती है।
इस मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट,संजय गर्ग,इकबाल कुरैशी,नईम चौधरी, कुलदीप चौधरी,देवेंद्र जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हापुड़: Hungry Hippiee Restaurant दे रहे हैं 20% तक Discount!:
























