हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 260 पव्वे शराब बरामद की है,जो अन्य प्रांतों से तस्करी कर लाई गई थी।
पिलखुवा पुलिस ने कांवी मार्ग से गांव कांवी के सीताराम गिरी को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का बरामद की है।
धौलाना पुलिस ने डबल रोड से शहजाद उर्फ बोना को 48 पव्वे देशी शराब के साथ तथा हापुड़ पुलिस ने नगर पालिका के गेट-2 से अतरपुरा के विनोद को 20 पव्वे तथा चंद्रलोक कालोनी के शिवम को 144 पव्वे अरुणाचल प्रदेश की शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब से यह उजागर होता है कि जनपद हापुड़ में हरियाणा, अरुणा प्रदेश व छत्तीसगढ़ से शराब की तस्करी लाई जा रही है और फिर बिक्री हेतु जनपद के विभिन्न इलाकों में भेजी जाती है।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY






















