👁 0 views Views
सिम्भावली:यहां सिखैड़ा पुल के पास बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े चार लाख रू लूट कर फरार हो गये।
बाबूगढ़ कस्बा के किराना व्यापारी व भाजपा नेता कपिल सिंहल का मुनीम गुरुवार को सिम्भावली से चार लाख रू की उगाही करके बाबूगढ़ लौट रहा था कि सिखैड़ा पुल के पास.बाइक सवार दो बदमाशों ने मुनीम को तमंचों के बल फर रोक लिया और नोटों का थैला झपट कर भाग खड़े हुए।थैले में चार लाख रू थे।दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि कप्तान ने रात ही सिम्भावली थाने के कोतवाल को बदला है।



























