👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ विधान सभा क्षेत्र सु.से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने बुधवार को यहां अपने आवास पर जनता दरबार लगाया जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
भाजपा विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि वह क्षेत्र के विकास तथा समस्याओं के हल के लिए बचन बद्ध है। लोगों की समस्याएं सफाई,बिजली,सड़क मरम्मत आदि से जुड़ी थी। उन्होंने सम्बंधित अफसरों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523





























