👁 0 views Views
हापुड़, सीमन : हापुड़ व आस-पास के क्षेत्र में वाहन चोरों की सक्रियता से लोगों में रोष व्याप्त है। मोदीनगर के राजीव चौहान अपनी सैंट्रो कार से हापुड़ में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक बैंकट हाल में शादी समारोह में सम्मलित होने के लिए आए थे कि बदमाश मौका लगते ही राजीव की कार चोरी कर ले गए। हापुड़ की जे के कालोनी के मनीष शर्मा ने हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश अपना घर कालोनी से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।





























