👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार वर्मा का शुक्रवार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। वह गत दिनों से बीमार थे और स्वास्थ्य में गिरावट होने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ई-हापुड़ न्यूज अपनी संवेदना व्यक्त करता है। हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने भाजपा नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।























