सिम्भावली, सीमन(ehapurnews.com ): किसान पी.जी. कॉलेज सिंभावली की साहित्यिक परिषद द्वारा मंगलवार से महिला सम्मान व सुरक्षा को लेकर पांच दिवसीय वेबिनार की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.तेजबीर सिंह व मुख्य वक्ता एस.डी. त्यागी व वरिष्ठ शिक्षक डॉ.संजय मलिक ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीलम सिंह (कार्यक्रम संयोजिका) विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी विभाग) ने किया।डॉ. नीलम कुमारी ने बताया कि पांच दिवसीय इस वेबिनार में नारी सम्मान,नारी सुरक्षा,नारी स्वास्थ्य,नारी स्वालम्बन,नारी शिक्षा को लेकर प्रतिदिन अलग- अलग विषय पर वेबिनार कराए जाएंगे तथा साथ ही साथ बालिकाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी आया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.एस.डी. त्यागी ने नवरात्रों में कन्यापूजन व घटते हुए लिंगानुपात पर विस्तार से बताया।कार्यक्रम में डॉ.अर्चना चाहर विभागाध्यक्ष (रसायन विज्ञान) ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ चारु शर्मा,डॉ कर्मबीर सिंह,डॉ जी.के. सिंह,डॉ वेदप्रकाश,डॉ अनिल त्यागी,डॉ एस.पी.एस सिरोही,डॉ गोविंदा,डॉ शशांक शेखर शुक्ला,आशीष आदि उपस्थित थे।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523





























