👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि शक्तिनगर हापुड़ के सतीश चंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जरौठी रोड पर बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छिन कर ले गए है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई और आरोपियों को भीमनगर के सामने पुल के नीचे से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी गिरधारी नगर के कपिल व चिंटू है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958






























