👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को कृषि कानूनों के विरोध में जिला कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसानों ने एक अफसर पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हुण,नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी,राधे लाल त्यागी,प्रमोद सैनी, योगेश त्यागी,सियानंद त्यागी,कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया। उनकी प्रमुख मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाए। किसान आयोग का गठन हो। किसानों के सभी कर्ज माफ हो। गन्ना भुगतान किया जाए।
किसानों ने एक अफसर पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:























