
हापुड़ के स्वास्थ्य शिविर में एक ही छत के नीचे मिला अनेक रोगों का इलाज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सेवा स्वास्थ्य और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचना है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर किया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती रोगियों के बीच भी गए और उन्होंने रोगियों से वार्ता की ओर उनकी समस्याओं को जाना। विधायक ने रोगियों के पंजीकरण टेबल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। शिविर में करीब दो हजार रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अन्य जिलों बुलंदशहर व गाजियाबाद से भी रोगी इलाज हेतु आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिविर में ईएनटी, मानसिक रोग, बाल रोग, महिला रोग, नेत्र रोग आदि की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। शिविर में एक ही छत के नीचे नशा मुक्ति, टीबी रोग के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में विधायक ने फार्मासिस्ट अनुज त्यागी को उत्कर्ष सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















