👁 0 views Views
हापुड़, सीमन: पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो कोतवाल बदल दिए। सिम्भवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है,जबकि वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी को पिलखुवा कोतवाली से सिम्भावली का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।





























