हापुड़, सीमन : यहां बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास-विकास कालोनी में एक विवाह समारोह के दौरान हवा फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को रोडवेज बस स्टैड के पास के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि अनवार के पुत्र अमन ने अपने ममेरे भाई मोईन की शादी समारोह में अपने दोस्त प्रमोद त्यागी की लाईसैंसी पिस्टल से आवास-विकास कालोनी में अपने घर के निकट हवाई फायरिंग की थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आज आरोपी अमन को रोडवेज बस स्टैड के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल के लाईसैंस धारक प्रमोद त्यागी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
























